फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी गवाही दिलवाकर छोटे भाई ने बड़े दो भाइयों की जमीन अपने नाम करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। लोगों से झूठी गवाही दिलवाकर छोटे भाई की ओर से अपने बड़े दोनों भाई की जमीन अपने नाम करवाने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बरवाला के प्रॉपर्टी आईडी 271 में कुल 250 गज के करीब जमीन है।
विज्ञापन

यह जमीन गांव के कृष्णा कौशिक के दो बड़े बेटे प्रमोद कौशिक और उससे छोटे भाई के नाम है। 2021 में कृष्णा कौशिक के सबसे छोटे बेटे नरेश कौशिक ने स्वामित्व योजना के तहत नंबरदार समेत कुछ लोगों को अपने साथ मिलाकर झूठी गवाही प्रशासनिक अधिकारियों के सामने दिलवाई और इसके बाद 250 गज जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। नरेश कौशिक के दोनों बड़े भाई बरवाला से बाहर काम के सिलसिले में रहते हैं। ऐसे में उन्हें इस बात की भनक तक नहीं लगी।
जब पीड़ित प्रमोद कौशिक और उनके भाई प्रॉपर्टी आईडी नंबर 271 जमीन को बेचने के लिए गांव पहुंचे और उन्होंने जमीन के कागजात इकट्ठा करना शुरू किए तो उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला कि यह साझी जमीन अब उनके नाम पर नहीं है, बल्कि उनके सबसे छोटे भाई नरेश कौशिक के नाम पर है। पहले तो उन्होंने छोटे भाई को बिना किसी कार्रवाई के जमीन वापस करने को कहा, लेकिन नहीं मानने पर उन्होंने इस मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारी को दे दी।
विज्ञापन

बीड़ीपीओ बरवाला की जांच में सामने आया कि आरोपी नरेश कौशिक ने बरवाला गांव के ही रविंद्र सिंह के साथ मिलकर अपने दोनों बड़े भाइयों की जमीन अपने नाम करवा ली है। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर बीडीपीओ बरवाला की शिकायत पर पुलिस ने नरेश कौशिक और रविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें