फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अंबाला से रायपुररानी के बीच बस सेवा में जल्द होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी से अंबाला शहर और अंबाला छावनी के बीच चल रही हरियाणा रोडवेज की बस सेवा लंबे समय से अव्यवस्थित बनी हुई है। रूट पर बसों की संख्या में कमी और समयसारणी के पालन में हो रही लापरवाही के कारण आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इस पर भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं जिला परिषद सदस्य बहादुर राणा ककराली ने बुधवार को हरियाणा राज्य परिवहन अंबाला के महाप्रबंधक से संपर्क साधा। महाप्रबंधक की अनुपस्थिति में पार्षद राणा ने उनसे दूरभाष पर वार्ता की और बस सेवाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। इसके बाद जिला पार्षद ने ट्रैफिक मैनेजर विपुल नांदल से मुलाकात की।
उन्होंने अंबाला–रायपुररानी रूट पर चल रही बसों की स्थिति, उपलब्धता और समयपालन में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की। ट्रैफिक मैनेजर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आश्वासन दिया कि जल्द ही बस सेवा को व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें