फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रैफिक लाइट पर बस ने कार को मारी टक्कर, पलटी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-7/8 डिवाइडिंग रोड पर हादसा, तीन लोग घायल दो सिग्नलों की व्यवस्था पर उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-7 और 8 की डिवाइडिंग रोड पर ट्रैफिक लाइट के पास बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को उत्तराखंड रोडवेज की बस ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सेक्टर-7 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस व कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि इस डिवाइडिंग रोड पर एक साथ दो ट्रैफिक लाइट होने के कारण अक्सर हादसे होते हैं। एक सिग्नल पार करते ही दूसरे पर अचानक रुकना पड़ता है, जिससे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन टक्कर मार देते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि बार-बार हो रहे हादसों पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें