फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सांड़ ने व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया, लोग सड़कों पर दहशत में

Mon, 12 Jan 2026 02:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
गिरने के बाद घायल के पास खड़ा सांड़। वी​डियोग्रैब
विज्ञापन
सड़कों पर घूमते संरक्षित पशु बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों के लिए बन रहे खतरे का कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बरवाला। बरवाला बस स्टैंड पर शनिवार देर शाम खड़े एक व्यक्ति को सांड़ ने पीछे से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बरवाला वासी रणजीत सिंह बस स्टैंड के सामने खड़ा था तभी अचानक पीछे से एक संरक्षित सांड़ ने अपने सींगों से टक्कर मार दी। इस घटना में रणजीत सिंह के सिर, मुंह और पैरों पर गंभीर चोटें आईं। बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और आसपास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। सड़कों पर घूम रहे कुछ सांड़ों से लोग दहशत में हैं। लोग घर से बाहर जाते समय असुरक्षित महसूस कर रहे हैं कि कहीं कोई पशु उन पर, बच्चों या बुजुर्गों पर हमला न कर दे। कस्बे और क्षेत्र के लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए न तो सरकार और न ही जिला प्रशासन ने कोई कदम उठाया है।

सड़कों पर झुंडों में घूम रहे संरक्षित पशु सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।

लोग बोले- दो की जा चुकी है जान
भरेली वासी राजू ने बताया कि 12 दिसंबर को 70 वर्षीय मेरे चाचा रोणकी की एक सांड़ की टक्कर से माैत हो गई थी। गांव भगवानपुर वासी गुरनाम सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष गांव के 80 वर्षीय प्रीतम सिंह को भी एक संरक्षित सांड़ ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। नगल वासी बलविंदर सोनी ने कहा कि पिछले दिनों रायपुररानी में एक एक्टिवा सवार महिला की संरक्षित पशु की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी
कांग्रेस नेता गुरजीत सिंह ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन सड़कों पर घूम रहे संरक्षित पशुओं की समस्या के समाधान में गंभीर नहीं है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। रणधीर सिंह ने कहा कि सड़कों व गलियों में घूम रहे संरक्षित पशु से लोग दहशत में हैं और डर के साए में जीने को मजबूर हैं। जगदीश चंद्र ने कहा कि सड़कों व गलियों में घूम रहे संरक्षित पशु सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। पूर्व सरपंच व समाजसेवक लक्ष्मण दास ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन को संरक्षित पशुओं की समस्या को गंभीरता से लेकर इसका समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें