फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा रोडवेज की मिनी बस खाई में गिरने से बची

Mon, 12 Jan 2026 02:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
खाई के मुहाने पर अटकी बस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीमंदिर। मोरनी और केदारपुर जाने वाली सड़क पर रविवार शाम करीब 4 बजे हरियाणा रोडवेज की मिनी बस का स्टेयरिंग फेल होने से बड़ा हादसा बच गया। बस कालका से केदारपुर होते हुए चंडीमंदिर की ओर जा रही थी।
उतराई के दौरान स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस खाई की ओर चली गई, लेकिन पलटने से बाल-बाल बची। बस के अगले टायर खाई की ओर लटक गए, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। चालक की सतर्कता और सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर एकत्र हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच नरेश कुमार धतोगड़ा ने बताया कि शाम तक बस को निकालने के लिए क्रेन नहीं पहुंच सकी, जिसके कारण बस खाई की ओर लटकी रही। इस मार्ग पर पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें