फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर करें सामुदायिक शौचालयों का निर्माण : दुष्यंत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बड़े गांवों में बस स्टैंड, स्कूल या चौपाल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे इस दिशा में कदम उठाएं ताकि स्वच्छ भारत मिशन अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री यहां स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में दलित बस्ती व सार्वजनिक स्थानों पर 4000 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण किया गया है। इस कार्य में सरपंचों, स्वच्छाग्राही व ग्रवित वालंटियरों समेत आमजन का सहयोग लिया। ग्रामीण क्षेत्र की स्वच्छता को देखते हुए ही ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण अवार्ड 2018’ के तहत पूरे देश में प्रथम स्थान आया है। इसके अलावा रेवाड़ी, गुरुग्राम व करनाल जिला को पूरे देश में सबसे स्वच्छ-जिलों की श्रेणी में घोषित किया गया। चौटाला ने अधिकारियों को स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत किए जा रहे कार्यों में तेजी व गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास को मापने का उत्तम मानक वहां का स्वस्थ समाज होता है। नागरिकों के स्वास्थ्य का सीधा असर उनकी कार्यशक्ति पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें