फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बीएससी आईटी पास है 9.68 करोड़ की ठगी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-7 निवासी सराफ से 9.68 करोड़ की साइबर ठगी में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सेक्टर-12 पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। दोनों आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों की पहचान जतिन जिंदल और मुश्ताक अहमद पटियाला पंजाब निवासी के रूप में हुई है। जतिन बीएससी आईटी पास है। करोड़ों की ठगी करने में करीब 25 आरोपी जुड़े हैं। पुलिस उन सभी आरोपियों का रिकॉर्ड खंंगाल रही है।
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि ठगी के करोड़ों रुपये पांच अलग-अलग राज्यों और चीन में ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस की टीम अब हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और असम में सूचना के आधार पर छापा मार कर आरोपियों को गिरफ्तार करगी। इसके अलावा ठगी का पैसा चीन में रहने वाले कुछ लोगों को भी ट्रांसफर किया गया है। पुलिस इस मामले में भी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अभी तक दर्जनों बैंक खातों को सीज किया है।
विज्ञापन


एएसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी जतिन ने बीएससी आईटी की पढ़ाई की है। वह देश के पांच राज्यों के साइबर ठगों के लिंक में था। उसने कई फर्जी बैंक खाता खुलवाए हैं। खाता खुलने के बाद वह उस जगह को हमेशा के लिए छोड़कर चला जाता था। कुछ समय पहले उसने जीरकपुर में भी ऑफिस खुलवाकर अपनी जिम्मेवारी पर कुछ लोगों के बैंक खाता खुलवाए। इसके बाद लोगों को कमीशन का पैसा देने के बाद वह उस जगह को छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें

डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने कहा है कि किसी के साथ भी अगर साइबर ठगी होती है, तो वह उसी समय 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाए। ठगी के 4 से 6 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज करवाने पर ठगी का पैसे को बैंक खाता में फ्रीज किया जा सकता है। शिकायतकर्ता को उनका पैसा मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें