फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टूटी सड़क, लावारिस पशुओं का आलम, चरमराई सफाई व्यवस्था का है आलम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 की सोसाइटी नंबर जी-104 की आठ सोसाइटियों सहित सोसाइटी नंबर जी-103 को जोड़ने वाली सड़क 15 साल से नहीं बन पाई है। इसे लेकर सोसाइटी के लोगों में रोष है। इसके अलावा सोसाइटी के पार्क की दीवार और रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम में ढक्कन नहीं लगाए हैं। इस कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं होती है।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था चरमराने के साथ ही लावारिश पशु सोसाइटी में खुलेआम घूमते नजर आते हैं। इन समस्याओं को लेकर कई बार सोसाइटी के पदाधिकारियों और लोगों ने नगर निगम, एचएसवीपी के अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों को आरोप है कि उनको नजरअंदाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार एचएसवीपी, नगर निगम और प्रशासन के डीसी से मिला जा चुका है।

पार्कों की टूटी दीवार बनी नहीं
सोसाइटी के पार्क की दीवार बारिश के पानी के बहाव के कारण टूट गई। इसे अभी तक नहीं बनाया गया है। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों से लगातार गुहार लगाई गई है। इसके बाद इस समस्या का निदान नहीं किया गया है। इस कारण परेशानी हो रही है। - ओपी टोकी निवासी सेक्टर -20
विज्ञापन


सोसाइटी में पशुओं की संख्या बढ़ी
नगर निगम भले ही सड़कें पशु मुक्त होने के दावे करता हो लेकिन सोसाइटी की सड़कों पर लावारिस पशु टहल रहे हैं। कई बार दोपहिया और चार पहिया वाहन टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। अभी तक इन्हें पकड़ने का कोई पुख्ता प्लान नहीं है। यह समस्या बाजार और सोसाइटी सभी जगह बनी हुई है। - कर्नल निर्मल सिंह, निवासी सेक्टर-20

15 साल से खराब सड़क नहीं बनी
सोसाइटियों को जोड़ने वाली सड़क कई जगह से उखड़ गई है। इसको बनवाने के लिए डीसी, नगर निगम के आलाधिकारियों से मिले। उन्हें चिट्ठी भी लिखी गई। इसके बाद अभी तक इसे नहीं बनाया गया है। उखड़ी सड़क में कई बार लोग गिर जाते हैं। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। - अविनाश मलिक, महासचिव, आरडब्ल्यूए सेक्टर -20
सोसाइटी के बाहर कूड़े के ढेर लगे
सोसाइटी के बाहर कूड़े के ढेर लगे हैं। अभी तक इनकी सफाई नहीं की गई है। इसके साथ ही रोड और रोड गली की सफाई नहीं की गई है। इस कारण परेशानी का सामना लगातार बना हुआ है। अभी तक इस समस्या का निदान नहीं किया जा सका है। - अनिल कुमार, निवासी सेक्टर-20

सोसाइटी के पार्क और सड़कों से पशुओं को पकड़वाने के लिए टीम भेजेंगे। नगर निगम के अंदर आने वाले कामों को अधिकारियों से जल्द करवाए जाएंगे। इसके साथ ही जो भी समस्या है इसका निदान मिलकर करवाएंगे। - कुलभूषण गोयल, महापौर, पंचकूला नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें