फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र के कार्य में लाएं तेजी : दहिया

विज्ञापन
बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। परिवार पहचान पत्र को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आईसीएएस क्रीड सोफिया दहिया ने और मुख्यमंत्री के सलाहाकार मोहित सोनी ने की। परिवार पहचान पत्र को लेकर सोफिया दहिया ने अधिकारियों को जनता में पकड़ मजबूत करने और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल का यह ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। वह इस प्रोजेक्ट की खुद मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। उनका उद्देश्य पब्लिक को सरल व पारदर्शी सिस्टम देना है, ताकि जनता को अधिकारियों व कार्यालयों के चक्कर काटने की बजाय उनका कार्य आसानी से हो जाएं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को काम पूरा होने का 30 दिसंबर तक का समय दिया है और जिले में पीपीपी को लेकर ज्यादा प्रोग्रेस नजर नहीं आ रही है।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जिले की जनता से जुड़ने और उन्हें पीपीपी के बारे में बताने की जरूरत है ताकि जनता पीपीपी को समझकर अपने आप ही परिवार पहचान पत्र को बनाने के लिए आगे आए। इसके लिए चाहे ऑपरेटर की संख्या बढ़ाएं या सक्षम युवा को इस कार्य में लगाए और इस काम में तेजी लाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा जिले की जनता अपने पीपीपी बनवाएं।
विज्ञापन

काम में कोताही बरती तो होगी कार्रवाई
जिला योजना अधिकारी सुनील जाखड़ ने बताया परिवार पहचान पत्र काम में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में नगर निगम, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला एलीमेंटरी अधिकारी, फूड सप्लाई, जिला इंफोरमेंशन अधिकारी, ब्लॉक विकास एवं पंचायत ऑफिसर पिंजौर, बरवाला, रायपुररानी और बीईओ मोरनी, डीएसईओ पंचकूला ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें