फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 लाख की घूस लेने के आरोप में चार्टेड अकाउंटेंट न्यायिक हिरासत में

Thu, 11 Aug 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
रिश्वत
विज्ञापन
आयकर विभाग की ओर से भेजे नोटिस को सेटल कराने के लिए दो लाख रुपये की घूस मांगने के आरोप में सीबीआई द्वारा फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए चार्टेड एकाउंटेंट सुमन को पंचकूला की जिला अदालत में बुधवार को आरोपी को पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस आरोपी को सीबीआई ने साठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सीबीआई ने उसे पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी सुमन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी सुमन को 60 हजार रुपये की घूस लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि मामले में आरोपी एकाउंटेंट ने आयकर अधिकारी के नाम पर घूस की रकम मांगी थी। यह रकम एक व्यापारी को भेजे इनकम टैक्स विभाग के नोटिस को सेटल कराने के एवज में मांगी गई थी। इस मामले में शिकायतकर्ता एक मोबाइल का कारोबार करने वाला बड़ा व्यापारी है। मामले में एकाउंटेंट ने कारोबारी को ढाई लाख के बजाय डेढ़ लाख में मामला सेटल करने का दिलासा दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें