फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग पैडलर्स का ट्रांजिट प्वाइंट बना पंचकूला, चरस-गांजे की तस्करी

Thu, 11 Aug 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
दवाइयां - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
पंचकूला ड्रग पैडलर्स का ट्रांजिट प्वाइंट बन गया है। ये पैडलर्स यहां बैठकर काफी समय से चरस, गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर और अफीम के साथ चूरापोस्त की सप्लाई कर रहे हैं। लेकिन यह वो ड्रग पैडलर्स हैं जो कठपुतली की तरह सफेदपोश पैडलर्स के लिए काम करते हैं। पुलिस ने फिलहाल छोटे पैडलर्स पर शिकंजा तो कसा है। इसी का नतीजा है कि पिछले तीन वर्षों में 105 केस रजिस्टर हो चुके हैं और 154 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस के टारगेट हैं वह बड़े पैडलर्स जो अपने मायाजाल में फंसाकर ऐसे छोटे पैडलर्स के माध्यम से काला धंधा करा रहे हैं।
विज्ञापन


राजधानी से आती है सप्लाई 
पंचकूूला पुलिस के सूत्रों के अनुसार नशे की इस सप्लाई का केंद्र राजधानी है। इसके साथ ही पंजाब के बॉर्डर के इलाकों से सरहद पार और हिमाचल के रास्ते से ड्रग्स की सप्लाई की जाती है। ड्रग्स को दिल्ली से चंडीगढ़ लाने के लिए अलग-अलग साधनों का इस्तेमाल किया जाता है। बस, ट्रेन के साथ इसमें प्राइवेट टैक्सी का भी प्रयोग किया जाता है।

ऑर्डर पर घर में मिलती है ड्रग्स
पंचकूला के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे युवाओं के अनुसार ड्रग्स पैडलर्स के अड्डे पंचकूला, कालका, बलटाना व मनीमाजरा में हैं। इन युवाओं के मुताबिक ऑर्डर पर ड्रग्स घर पहुंचाई जाती है। एक युवा के अनुसार पिछले पांच वर्षों से वह रोजाना तीन हजार रुपये की आधा ग्राम हेरोइन का नशा कर रहा था। इन युवाओं के अनुसार पंचकूला में 15 वेंडर ड्रग्स की सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


नाईजीरियन को किया था गिरफ्तार
पुलिस ने ड्रग्स के मामले में कुछ समय पहले पांच नाईजीरियन और एक युवती को भी गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान नाईजीरियन युवकों ने बताया था कि नशीले पदार्थों की तस्करी में कई अन्य नाईजीरियन युवक भी लगे थे। पुलिस के अनुसार ड्रग्स कारोबारियों के टारगेट पर 14 से 16 आयु वर्ग के बच्चे होते हैं। जिनको खास कोड वर्ड दिया जाता था,  किसी को यह कोक तो किसी को आईस के नाम से यह ड्रग्स बेचते हैं।

एक दिन में पकड़ी भारी मात्रा में अफीम
पंचकूला में मंगलवार को एक ही दिन में दो अलग अलग स्थानों से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पंचकूला सेक्टर-20 निवासी हाकम को 1.47 किलो अफीम के साथ पकड़ा और पंचकूला पुलिस ने राजस्थान के अजमेर निवासी अनुभव नामक युवक से 250 ग्राम अफीम बरामद की। 

'हमने पिछले दो वर्ष के दौरान ड्रग्स पैडलर्स पर शिकंजा कस दिया है। हमारे स्टाप की धरपकड़ का ही नतीजा है कि पिछले तीन वर्ष में कुल 105 मामले दर्ज किए और 154 लोगों को गिरफ्तार किया। ड्रग्स पैडलर की धरपकड़ के लिए हमारी कोशिश जारी हैं।'
विज्ञापन

-अनिल धवन, डीसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें