फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घग्गर नदी में मिला नवजात बच्ची का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट पर अस्पताल में लगाई जाने वाली स्ट्रिप मिली
विज्ञापन

पुलिस आसपास के अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगाल रही
सेक्टर-25 में दोपहर करीब दो बजे लोगों ने नदी में देखा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-25 स्थित घग्गर नदी में शुक्रवार दोपहर नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची के पेट पर जन्म के बाद अस्पताल में लगाई जाने वाली स्ट्रिप लगी मिली है। इससे पुलिस को आशंका है कि बच्ची का जन्म किसी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में हुआ हो सकता है। पुलिस आसपास के अस्पतालों और नर्सिंग होम के रिकॉर्ड खंगालकर बच्ची की पहचान करने में जुटी है।
दोपहर करीब दो बजे लोगों ने नदी के पानी में बच्ची का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-25 चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस बच्ची की मौत के कारणों का भी पता लगा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों के साथ अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बच्ची का जन्म कब हुआ था और उसे नदी में कितने समय पहले फेंका गया। आसपास के अस्पतालों और नर्सिंग होम से हाल में हुए प्रसव की जानकारी जुटाई जा रही है। रिकॉर्ड के आधार पर बच्ची की पहचान करने और मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें