फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लेबर चौक के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से निकले ढकोली निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित लेबर चौक के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ढकोली निवासी गोविंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गोविंद सोमवार को किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह राहगीरों ने सेक्टर-16 के लेबर चौक के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें