फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: 15305 प्रत्याशियों ने किए नामांकन पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 14 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न सीटों पर 15305 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन करने में आजाद (निर्दलीय) उम्मीदवारों का बोलबाला रहा। विभिन्न सीटों के लिए 10193 आजाद उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन में भाजपा और बसपा को सभी सीटों पर उम्मीदवार नहीं मिल पाए, जबकि सत्तासीन पार्टी राजनीतिक दलों में अव्वल रही।
विज्ञापन

पंजाब राज्य के 8 नगर निगमों और 109 नगर काउंसिल और नगर पंचायतों के आम और उपचुनाव के लिए 15305 उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल किए। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के आखिरी दिन 3 फरवरी तक राज्य के नगर निगमों, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों के कुल 2302 वार्डों के लिए 15305 उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, जिनमें से कांग्रेस पार्टी के 1652, भारतीय जनता पार्टी के 670, शिरोमणि अकाली दल के 1526, आम आदमी पार्टी के 1155, बहुजन समाज पार्टी के 102, पीडीपी के 7 और 10193 आजाद उम्मीदवार हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि बठिंडा नगर निगम के लिए 417 उम्मीदवार, अबोहर के लिए 388 उम्मीदवार, बटाला के लिए 420 उम्मीदवार, होशियारपुर के लिए 343 उम्मीदवार, मोगा के लिए 577 उम्मीदवार, पठानकोट के लिए 336 उम्मीदवार, एसएएस नगर के लिए 419 उम्मीदवार, कपूरथला के लिए 318 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसके अलावा अमृतसर के वार्ड नं. 37 के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसी तरह अमृतसर जिले के अजनाला में 140, रमदास में 109, रईया में 88, मजीठा में 75 और जंडियाला गुरू में 157 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। तरनतारन जिले के भिक्खीविंड में 66 और पट्टी में 111, गुरदासपुर जिले में, श्री हरगोबिंदपुर में 57, फतेहगढ़ चूडियां में 60, धारीवाल में 67, कादियां 73 और दीनानगर में 85 और गुरदासपुर में 150 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पठानकोट जिले के सुजानपुर में 85 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि जालंधर जिले के नकोदर में 117, नूरमहल में 76, फिल्लौर में 78, करतारपुर में 83, अलावलपुर में 57, आदमपुर में 59, लोहियां में 67 और महतपुर में 56 उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में 68 और होशियारपुर जिले के दसूहा में 62, मुकेरियां 87, उड़मुड़ टांडा में 84, गढ़शंकर में 77, गढ़दीवाला में 70 और शामचुरासी में 51 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें