फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजेवाला और हथनीकुंड बैराड पर बोटिंग की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केरल की तर्ज पर ताजेवाला व हथनीकुंड बैराज पर बोंटिंग व राफ्टिंग की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। पर्यटकों के लिए और भी नई-नई सुविधाओं व पर्यटन के साधनों को शुरू करने के लिए यहां ज्यादा क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाएंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार के साधन भी प्राप्त होगें और पर्यटकों के आने से हरियाणा का विकास भी होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने दी। वह इन दिनों हरियाणा में पर्यटन की नई-नई संभावनाओं को तलाशने के लिए केरल प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने बताया कि वह केरल के विभिन्न जिलों में विकसित किए गए पर्यटन स्थलों को देख रहे हैं। जानकारी हासिल कर रहे हैं कि केरल राज्य पर्यटकों को पर्यटन स्थलों पर क्या-क्या सुविधाएं दे रहा है। उन्होंने केरल के समुद्र तटों व नदियों के समीप के स्थानों का दौरा किया और वहां देखा कि उस जैसी परिस्थितियां यमुनानगर जिले के ताजेवाला व हथिनीकुंड बैराज पर उपलब्ध हैं। वो अध्ययन कर रहे हैं कि इन योजनाओं को किस प्रकार हरियाणा राज्य में लागू किया जा सकता है, जिससे हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा में बहुत से स्थान धार्मिक, ऐतिहासिक व पौराणिक हैं जहां पर ऐसी संभावनाओं को तलाशा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें