फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 27 को तय होगा शहर के नए विकास का खाका, 20 प्रस्तावों पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य शर्मा
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम की हाउस मीटिंग 27 अक्तूबर को होगी। इसमें शहर के विकास से जुड़े करीब 20 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। सबसे बड़ा एजेंडा सेक्टर-11 के सिंह नाला चो पर 110 करोड़ रुपये की लागत से लेक विकसित करने का है। इस परियोजना के तहत 110 एकड़ में लेक और 16 ग्रीन पार्क बनाए जाएंगे।
इसके अलावा 22 नए ट्यूबवेल, सेक्टर-11 में मल्टीलेवल पार्किंग और सड़कों के नवीनीकरण के प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हैं। नगर निगम प्रशासन ने बैठक का एजेंडा जारी कर दिया है। मेयर श्याम लाल बंसल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पेयजल समस्या, पार्किंग और राजस्व बढ़ाने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी। हाउस मीटिंग के प्रमुख एजेंडे इस प्रकार हैं-
विज्ञापन

सिंह नाला चो लेक परियोजना: 110 करोड़ रुपये की लागत से 110 एकड़ में लेक विकसित होगी। इसमें 16 ग्रीन पार्क, वाटर स्पोर्ट्स और जॉगिंग ट्रैक की सुविधा प्रस्तावित है।
22 नए ट्यूबवेल लगेंगे: पेयजल संकट दूर करने के लिए 22 नए ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव है। इससे सेक्टर-7, 8, 11 से 15 और 20 के क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सेक्टर-11 में मल्टीलेवल पार्किंग: कम्युनिटी सेंटर के सामने मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है। इसे आठ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
सड़कों का होगा नवीनीकरण: शहर की 15 सड़कों की कारपेटिंग और कम्युनिटी सेंटरों की मरम्मत पर आठ करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है।
कचरा प्रबंधन में बदलाव: घर-घर से कचरा एकत्र करने के लिए नई कंपनी को ठेका देने और निर्माण एवं तोड़फोड़ से निकलने वाले कचरे के लिए संयंत्र लगाने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

900 करोड़ की आय का लक्ष्य: लेक के आसपास दुकानें, फूड कोर्ट, कैफे और एडवेंचर जोन विकसित किए जाएंगे। इन व्यावसायिक गतिविधियों से निगम को 900 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें