फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 14 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पंचकूला। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को मानसून से पहले नालियों की सफाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव न हो, इसके लिए सभी विभाग समय रहते तैयारियां पूरी करें। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक से पहले मंत्री ने कहा कि एचएसवीपी, पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण और नगर निगम अपने-अपने क्षेत्रों में नालियों की नियमित सफाई कराएं। वहीं, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को बीडीपीओ और ग्राम सचिवों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश देने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में मंत्री ने जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और गणना प्रपत्र एकत्र करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि बीएलओ की ओर से दिए गए गणना प्रपत्र को सही तरीके से भरकर उस पर हस्ताक्षर करें और समय पर जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें