बरवाला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने खंड बरवाला की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर, गणेशपुर के सहयोग से डेंगू के मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शारदा माता मंदिर त्रिलोकपुर के प्रांगण में लगाए शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। शिविर में 35 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मंदिर के पुजारी जगदीश भारद्वाज, मोहन लाल गणेशपुर, नंबरदार ताज मोहम्मद हरयोली, एडवोकेट बलविंद्र चौधरी मानकटबरा, गोपाल शर्मा, सरपंच पवन पाल, मास्टर जसमेर सिंह, संदीप सिंह श्यामटू, पंकज कपूर, सुरेश कुमार गणेशपुर ने शिविर में पहुंचे सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला के प्रधान राकेश संगर ने बताया कि नियमित रक्तदान से एचबी बढ़ता है। उच्च रक्तचाप, दिल का दौरा, अधरंग, चर्मरोग आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें नियमित अंतराल पर रक्तदान करते रहना चाहिए। इस शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ से आई डॉक्टरों की टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। आयोजकों द्वारा सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।