फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी : जिला की 3 अनाज मंडियों में अब तक 79090 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। खरीफ सीजन 2021-22 में सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से धान की खरीद का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। अब तक जिला की तीन मंडियों में 79090 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 48300 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा तथा 30790 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा खरीदी गई है। अब तक तीनों अनाज मंडियों में 76515 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। इस संबंध में उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन 2021-22 में जिला में दो सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 79090 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 1370 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा तथा 5720 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 42000 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 19120 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा व 22880 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई। उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 30000 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है जिसमें से 10300 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा तथा 19700 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि तीनों मंडियों द्वारा अब तक 76515 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है, जिसमें से पंचकूला अनाजमंडी में 6527 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है।
1282 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन व 5245 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा धान का उठान किया गया है। इसी प्रकार बरवाला अनाजमंडी में 41197 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ हैं, जिसमें से 18455 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा व 22742 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाजमंडी में 28791 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें 10001 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा व 18790 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। पंचकूला जिला में बरवाला, रायपुररानी व पंचकूला में स्थापित तीन अनाज मंडियों में सरकारी खरीद एजंसियों हैफेड तथा हरियाणा वेयरहासिंग कार्पोरेशन द्वारा फसलों की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें