फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान : माता मनसा देवी मंदिर परिसर में 81 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रविवार को रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें 81 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। यह शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी द्वारा श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और जिला रेडक्रॉस सोसायटी, ब्लड बैंक, सामान्य अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया गया।
विज्ञापन

रक्तदान जागरूकता शिविर का उद्घाटन समाज सेविका मोहिंदर कौर और राजकुमारी ने किया। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है।
इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के राजेंद्र कौशल, दिव्या गुप्ता, दीपक कंबोज, शारदा, अनिकेत शर्मा और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और बैज देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें