पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी ने रविवार को माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, रेजिडेंट्स एंड मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-25 के सहयोग से माता मनसा देवी मंदिर, डीएसएस मार्केट सेक्टर-25, गुरुद्वारा साहिब दांऊ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मास्क, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया। इस दौरान 158 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। इनमें अमर उजाला फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मनसा देवी में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन त्रिशक्ति सेवा दल के प्रधान लक्ष्मण सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति का नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखे। श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुभाष गुप्ता और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि अस्पतालों में कोरोना महामारी और भीषण गर्मी की वजह से रक्त की बहुत कमी है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है।
ब्लड बैंक जीएमसीएच सेक्टर-32, सिविल अस्पताल पंचकूला और पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट की टीमों द्वारा डॉ. राजवीर, डॉक्टर मनोज त्यागी और डॉ. श्रुति की देखरेख में रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर शिव कांवड़ महासंघ के सुनील सहगल, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, सुभाष गुप्ता, गुलशन कुमार, दीपक कंबोज, अभिषेक, देवेंद्र, राजेश शर्मा, दीपक शर्मा, राजकुमारी, दिव्या गुप्ता और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संजीव गोयल, सेक्रेटरी भगवान दास गुप्ता उपस्थित रहेे। यहां रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह, मास्क और साबुन देकर प्रोत्साहित किया गया।