फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्केट डालकर योग को नए स्टाइल में पेश कर रहीं जाहन्वी जिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की रहने वाली स्केटिंग खिलाड़ी जाहन्वी जिंदल योग को नए स्टाइल में कर लोगों को प्रेरणा दे रही हैं। वह विश्व की पहली स्केटर हैं, जोस्केटिंग करते हुए भंगड़ा करती हैं। इसके लिए वह इस वर्ष 2020 में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं। वह स्केट डालकर योग के आसन करती है। योग के आसन करने के लिए वह रोजाना सुबह और शाम कड़ा अभ्यास कर रही हैं। इस प्रयास के लिए योगा फेडरेशन ऑफ चंडीगढ़ भी इस खिलाड़ी को प्रोत्साहित कर चुका है। 13 साल जाहन्वी सेक्टर- 16 स्थित सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग डे पर किया था प्रदर्शन
पिता मुनीष जिंदल आईएफएफसीओ कंपनी में डीजीएम के पद पर तैनात हैं। उनकी मां दिव्या जिंदल सेक्टर- 16 के गवर्नमेंट स्कूल में हिंदी की टीचर के पद पर तैनात हैं। पिता मुनीष ने बताया कि मेरी बेटी को बचपन से ही कुछ नया करने की चाहत रहती थी। वह रोलर फ्री स्टाइल की नेशनल मेडलिस्ट हैं। अब वह स्केट डालकर योग के आसन में महारत हासिल करना चाहती है। अंतरराष्ट्रीय योगा डे 21 जून को जाहन्वी जिंदल ने स्केट डालकर योग के आसन किए थे जिसे ऑनलाइन भी दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें