फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राखी पर भाजपा की आधी आबादी को साधने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू में महिलाओं से रूबरू हुए प्रदेशाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों
विज्ञापन

महिलाओं से राखी बंधवाकर सुरक्षा का भरोसा, उपहार में बांटे सूट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राखी के त्योहार के अवसर पर भाजपा ने पंजाब में महिला मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया है। लालड़ू में भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरदर्शन सिंह सैनी ने एक राखी समारोह आयोजित किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बड़ी संख्या में महिलाओं से संवाद किया। हजारों महिलाओं ने ढिल्लों की कलाई पर राखी बांधी।
भाजपा ने उन्हें उपहार स्वरूप सूट वितरित किए। इस समारोह के माध्यम से भाजपा ने महिलाओं के मुद्दों को उठाया। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर भी सियासी हमला बोला। केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाबवासियों को राखी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राखी प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। ढिल्लों ने महिला की भूमिका को हर इन्सान के जीवन में महत्वपूर्ण बताया। महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन



‘आप’ सरकार पर आरोप :

समारोह के राजनीतिक मंच में बदलते ही ढिल्लों ने आप सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने साढ़े चार साल में महिलाओं को गुमराह किया है। चुनाव नजदीक देखकर पुराने वादों को शर्तों और पंजीकरण के जाल में उलझाया जा रहा है। ढिल्लों ने अरविंद केजरीवाल के 18 वर्ष से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये प्रति माह देने के वादे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल बीतने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन




महिलाओं के हक की बात :

ढिल्लों ने कहा कि पांच साल के हिसाब से प्रत्येक महिला के 60 हजार रुपये बनते हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकार से अपना हक मांगने की अपील की। उन्होंने खन्ना में मनरेगा महिला कर्मचारियों पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया। बरनाला में सफाई सेवक महिलाओं के सिर फोड़ने की घटना का भी उल्लेख किया। संगरूर में हक मांग रही महिला कर्मचारियों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार डंडों से महिलाओं का सम्मान कर रही है। समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गिल, जिला अध्यक्ष संजीव विशष्ट, गुरदर्शन सिंह सैनी, संजीव खन्ना, एकता नागपाल, सुशील राणा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें