फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। भारतीय जनता पार्टी ने शहर में ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। इस मौके पर सांसद रेखा शर्मा, विधायक शक्ति रानी शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश माेंगा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

यात्रा पिंजौर गार्डन परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार पिंजौर से होते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में कारगिल शहीद फ्लाइंग ऑफिसर जीएस ढींढसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपन्न हुई। इस मौके पर यात्रा में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर जोश में नजर आए। यात्रा के दौरान पिंजौर का मुख्य बाजार भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से गूंज उठा।
विधायक शक्ति रानी शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर ने राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया। मिशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ट्रेनिंग कैंप को निशाना बनाकर उन ट्रेनिंग कैंप को तबाह किया गया। विधायक ने बताया कि यह यात्रा देश की सरहद पर खड़े उन जवानों को समर्पित है जो देश की रक्षा के लिए हर समय गोली खाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें