फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रदर्शनी में गवर्नमेंट पॉलिटेकनिक की कंप्यूटर ब्रांच को प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-26 गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक संस्थान में प्रोजेक्ट प्रदर्शनी और एल्युमिनी मीट का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य रणबीर सिंह सांगवान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक नानकपुरा व संस्थान की सभी शाखाओं जैसे मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीकल, कंप्यूटर, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी एवं आर्किटेक्चर के छात्रों ने प्रदर्शनी में बढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

सभी छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट मुख्य अतिथि के सामने पेश किए। इसके बाद छात्रों को प्रोजेक्ट की विशेषताओं के आधार पर चयन किया गया। इसके बाद स्पीकर नकुल भटनागर मैनेजर आईडीपी ने छात्रों को कम्युनिकेशन स्किल्स, रिज्यूम राइटिंग, सॉफ्ट स्किल्स, इंटरपर्सनल स्किल्स पर मार्गदर्शन किया। प्रदर्शनी में योग्यता के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और ट्राफी देकर उत्साह बढ़ाया गया।
प्रदर्शनी में गवर्नमेंट पॉलिटेकनिक पंचकूला की कंप्यूटर ब्रांच को प्रथम पुरस्कार, गवर्नमेंट पॉलिटेकनिक नानकपुरा के प्रोजेक्ट शक्ति को द्वितीय पुरस्कार, गवर्नमेंट पॉलिटेकनिक पंचकूला के प्रोजेक्ट शक्ति को तृतीय स्थान मिला। इलेक्ट्रिकल ब्रांच के प्रोजेक्ट सर्वे लाइट व मैकेनिकल ब्रांच के प्रोजेक्ट ऑटोमेटेड ग्रास कटिंग मशीन को कंसोलेशन प्राइज दिया गया। इस मौके पर ईशा मेहता, राकेश सैनी, सुदेश, प्रियांक, सारिका शर्मा, राहुल, मीनू, रविन्द्र, सुमन, शबनम, सुचेत, रजनी मेहरा, रमिता जिंदल,अभिषेक, विष्णु, विकास, जितेंद्र, अभिमन्यु, निधि, नीरज, रिया, पूजा व संस्थान के अन्य स्टाफ मेंबर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें