फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। बरवाला रोड पर स्थित अनाज मंडी में ओबीसी मोर्चा रायपुररानी मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार मुरादनगर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें गत दिनों पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक करने के कारण और उनकी जान को खतरे में डालने पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरेश ने कहा कि अपने ही देश में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का विषय हर वर्ग के लिए शर्मनाक है। पंजाब सरकार अपने राज्य में उचित सुरक्षा इंतजाम में सक्षम नहीं रही। इस आधार पर सीएम चन्नी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर जिला सचिव रामरतन शर्मा, मडंल अध्यक्ष मदन कुमार, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री सुशील सैनी, जिला सोशल मीडिया व आईटी प्रमुख जसवंत सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष महबूब खान, माया राम उपाध्यक्ष, बलकार सरपंच मुरादनगर, कुलदीप भागपूर, राम कुमार कश्यप, विजय कश्यप, धर्मपाल मसूमपूर, लाल सिंह रूडकी, रीषु, गुरजेंट भूड, टोनी व सचिन सहित कई कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें