फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भाजपा ने लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के पांच मंडलों के प्रभारी किए नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोरंजन कालिया, अश्वनी शर्मा, श्वेत मलिक, केवल सिंह ढिल्लों, तीक्ष्ण सूद को दी जिम्मेदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने पहले ही पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को सह-प्रभारी के नाते जिम्मेदारी दे रखी थी। शुक्रवार को वेस्ट विधानसभा के पांच मंडलों के इंचार्ज भी नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ऋषि नगर मंडल के इंचार्ज रहेंगे। विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भारत नगर मंडल के प्रभारी होंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक अगर नगर मंडल के प्रभारी रहेंगे। पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों एसबीएस नगर मंडल और पूर्व मंत्री पंजाब तीक्षण सूद घुमार मंडल के प्रभारी होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें