फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सभी जिलों के कंट्रोल रूम बनाए, बिजली कट लगने पर दे सकेंगे शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। धान की रोपाई और गर्मियों में बिजली की घरेलू मांग को पूरा करने के लिए बिजली विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग ने सभी जिलों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं, ताकि कट लगने पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकें। खासकर बारिश, आंधी व तूफान के दौरान बिजली कट के कारण लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि धान की रोपाई और पीक ऑवर में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए विभाग ने पूरे प्रबंध कर लिए हैं। बिजली आपूर्ति की निगरानी के लिए प्रत्येक जोन स्तर पर समर्पित कंट्रोल रूम और पटियाला स्थित मुख्य कार्यालय में एक केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अब पीएसपीसीएल मोबाइल एप पर एसएमएस भेजकर, 1912 पर कॉल करके, टोल-फ्री नंबर 1800-180-1512 पर मिस्ड कॉल देकर या 96461-01912 पर व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली आपूर्ति या बिलिंग संबंधी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। इस एप पर भी बिजली गुल होने, मीटर में खराबी या बिलिंग से जुड़ी शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं। बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों की रजिस्ट्रेशन के लिए नो सप्लाई संदेश 1912 पर भेजा जा सकता है, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

बॉक्स
पीसीपीएस के जोन वाइज कंट्रोल रूम
- दक्षिणी जोन (पटियाला, संगरूर, बरनाला, रूपनगर, मोहाली) के लिए कंट्रोल नंबर 96461-48833, 96461-22039, 96461-22040 और 96461-46400 हैं।

- केंद्रीय जोन (लुधियाना, खन्ना, फतेहगढ़ साहिब) में उपभोक्ता 96461-22070, 96461-22158, 96461-21408 और 96461-21409 पर संपर्क कर सकते हैं।

- उत्तरी जोन (जालंधर, नवांशहर, कपूरथला, होशियारपुर) कंट्रोलरूम से 96461-14444, 96461-16679, 96461-21415 और 96461-21416 पर संपर्क कर सकते हैं।
- पश्चिमी जोन (बठिंडा, फरीदकोट, मुक्तसर, फिरोजपुर, मोगा, मानसा, फाजिल्का) के लिए नंबर 96461-85267, 96466-96300, 96461-21396 और 96461-21398 हैं।

- बॉर्डर जोन (अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट) के कंट्रोलरूम 01832-212425, 96461-82959, 96461-21403 और 96461-21404 पर उपलब्ध हैं।

- राज्यस्तरीय किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता मुख्य कार्यालय पटियाला से 96461-06835 और 96461-06836 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें