फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भाजपा ने 20 वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए, सियासी सरगर्मी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने-नए चेहरों का संतुलन, टिकट वितरण को लेकर पार्टी में असंतोष भी उभरा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम चुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पंचकूला के सभी 20 वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी होते ही शहर की सियासत गरमा गई है, जबकि टिकट वितरण को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष भी सामने आया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ मंथन के बाद वीरवार को उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने सूची में अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर 1 से परमजीत कौर, वार्ड 2 से परमजीत कौर, वार्ड 3 से सुरेश वर्मा, वार्ड 4 से भारत हितैषी और वार्ड 5 से जय कौशिक को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड 6 से पार्थ गुप्ता, वार्ड 7 से ज्योति प्रसाद, वार्ड 8 से राजकुमार जैन, वार्ड 9 से हरेन्द्र मलिक और वार्ड 10 से शेखर पांडेय को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड 11 से अनुराधा पुरी, वार्ड 12 से राकेश जगोता, वार्ड 13 से दीपक गर्ग, वार्ड 14 से राकेश गोयल और वार्ड 15 से प्रियंका को मैदान में उतारा गया है। वहीं वार्ड 16 से निर्मला देवी, वार्ड 17 से सुदेश बिडला, वार्ड 18 से पूजा देवी, वार्ड 19 से मनीषा रानी और वार्ड 20 से गौतम राणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। सूची जारी होने के साथ ही चुनावी माहौल तेज हो गया है और अब सभी दलों की नजरें आगामी चुनावी रणनीति पर टिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें