फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा गठजोड़ का घोषणा पत्र सफेद झूठ : भगवंत मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और धुरी से सांसद भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा द्वारा जारी चुनावी घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा और धोखा करार दिया है। मान ने कहा कि भाजपा एंड टीम के इस घोषणापत्र में किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, छात्रों और युवाओं का कहीं भी जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा नेता अपने चुनावी वादों को चुनावी जुमला बताकर उन्हें पूरा करने से मुकर जाते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में भगवंत मान ने कहा कि भाजपा के सहयोगी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2017 के चुनावों में किसानों का कर्ज (सरकारी बैंकों, आढ़तियों और सहकारी बैंकों का कर्ज) माफ करने का वादा कर पंजाब की सत्ता हासिल की थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा बताए कि मुख्यमंत्री रहते हुए कैप्टन ने किसानों के कर्ज माफी के वादे पर क्या फैसला लिया। कैप्टन ने मुख्यमंत्री रहते हुए औपचारिकता करते हुए 100 में केवल 5 रुपये ही किसानों का कर्ज माफ किया जो कि किसानों के कुल कर्ज कुछ भाग भी नहीं है।
संयुक्त अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा से सवाल करते हुए मान ने कहा कि उनका बेटा परमिंदर सिंह ढींढसा पंजाब का वित्त मंत्री था और ढींढसा साहब खुद भी लंबे समय से केंद्र की एनडीए सरकार में भागीदार रहे, लेकिन ढींढसा परिवार ने पंजाबियों की भलाई और विकास के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें