फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बारिश में डूबा बिटना रोड टी-पाॅइंट, बढ़ा हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनक होटल के पास जलभराव से राहगीर परेशान, निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। मानसून की बारिश ने एक बार फिर पिंजौर-कालका रोड पर व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। रौनक होटल के समीप बिटना रोड टी-प्वाइंट पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उचित जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यहां हालात बिगड़ जाते हैं।
सड़क और उसके किनारे जमा पानी तथा बहता कचरा समस्या को और बढ़ा रहा है। जलभराव के चलते दोपहिया वाहन चालकों के लिए फिसलन और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, जबकि चारपहिया वाहन भी धीमी गति से गुजरने को मजबूर हैं। इससे इस व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई बार पानी भरने से सड़क पर बने गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिसके कारण वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। उनका आरोप है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें