फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रायपुररानी में एक साल से नहीं हो रहा बायोमेट्रिक अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। क्षेत्र में आधारकार्ड का बायोमेट्रिक अपडेट न होने से लोग पिछले करीब एक साल से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित केंद्रों के चक्कर लगाने के बावजूद उनका बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हो पा रहा है। बायोमेट्रिक अपडेट न होने के कारण उन्हें बैंक, सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी कामों में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोगों को पेंशन, राशन और अन्य योजनाओं का लाभ लेने में भी दिक्कत आ रही है। स्थानीय निवासी मोहन ने बताया कि वह कई बार आधार केंद्र के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हो पाता। इससे बैंक से संबंधित कामों में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बायोमेट्रिक अपडेट न होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आ रही है। कई बार आधार केंद्र जाने के बावजूद काम नहीं हो पा रहा। - विशाल सैनी, स्थानीय

आधार अपडेट न होने के कारण हमें विभिन्न दस्तावेजों से जुड़े कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमारी प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।- गुरनाम सिंह, स्थानीय
विज्ञापन


लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। रायपुररानी में नियमित रूप से आधार बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।- अजय वर्मा, स्थानीय

पिछले करीब एक वर्ष से रायपुररानी की बॉयोमेट्रिक अपडेट जैसी सुविधा बंद है। फिलहाल मोबाइल नंबर, पता, ईमेल आईडी, पिता का नाम व 5 साल तक के बच्चे का नया आधार कार्ड बनाया जा रहा है। 5 साल से ऊपर व्यक्ति के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अभी तक कोई आदेश नही मिला है। - दिनेश सिक्का, सीएससी संचालक, रायपुररानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें