फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना और लॉकडाउनः क्वारंटीन घरों के बायो मेडिकल वेस्ट से भी संक्रमण का खतरा, सरकार गंभीर

Wed, 01 Apr 2020 10:26 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
bio medical waste
विज्ञापन
हरियाणा में क्वारंटीन बने घरों के कचरा कलेक्शन और उसके निस्तारण को लेकर सरकार बहुत गंभीर है। सरकार कोई भी ऐसे वजह नहीं छोड़ना चाहती, जिससे प्रदेश में कोरोना वायरस का फैलाव और बढ़े। इसलिए सरकार ने इन घरों के कचरा कलेक्शन और उसके निस्तारण को लेकर एक अलग योजना बनाई है। इसी के अंतर्गत स्वास्थ्य महकमे के विशेषज्ञ डॉक्टर हर जिले में कचरा कलेक्शन करने वाले सफाई कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन


उन्हें बताएंगे कि क्वारंटीन घरों से किस प्रकार सावधानी से बायो मेडिकल वेस्ट एकत्रित कर उसे कहां पहुंचाना है। बताते चलें कि प्रदेश में काफी संख्या में स्वास्थ्य महकमे में घरों को ही क्वारंटीन हाउस बनाया है। ये वे घर हैं, जहां विदेशों से कोई व्यक्ति वापस लौटा है। ऐसे लोगों को उनके घरों में ही क्वारंटीन किया जा रहा है। ये लोग कई दिन तक अपने घरों में ही मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रहेंगे।

स्वास्थ्य महकमे का स्टाफ रोजाना इन घरों में आकर इन लोगों की विभिन्न तरीके से स्वास्थ्य जांच करेगा। इन घरों में बाहरी लोगों का आना-जाना वर्जित रहेगा। जबकि इन घरों के परिजन भी क्वारंटीन पीरियड तक घरों से बाहर नहीं जा सकेंगे। ऐसे में इन घरों में बायो मेडिकल वेस्ट और अन्य घरेलू कचरा अपने आप में एक चिंता का विषय है।
विज्ञापन


विशेषज्ञ डॉ राजेंद्र राय और डॉक्टर सुखप्रीत सिंह बताते हैं कि निकाय के जो कर्मचारी इन घरों से कचरा इकट्ठा करने जा रहे हैं। उन कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। इस ट्रेनिंग के दौरान उन कर्मचारियों को बताया जा रहा है कि मास्क और ग्लब्स के साथ ही घरों में जाएंगे। उसके बाद इन घरों का बायो मेडिकल वेस्ट और अन्य कचरा अलग-अलग इकट्ठा होगा।

उसके बाद बायो मेडिकल वेस्ट को जिलों में इस काम के लिए हायर की गई विभिन्न एजेंसियों को सौंपा जाएगा। इन एजेंसियों के पास इस तरह के बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए विभिन्न उपकरण मौजूद है। जिसका इस्तेमाल कर इस बायोमेडिकल वेस्ट को बहुत ही सावधानी के साथ खत्म किया जाएगा। इन घरों से कचरा एकत्रित करने का टाइम भी अलग होगा।

कचरा एकत्रित करने वाले सफाई कर्मचारी अपने घरों में जाने से पहले खुद को पूरी तरह से सैनिटाइज करेंगे। इसका तरीका भी सफाई कर्मचारियों को बताया जा रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि इस काम को बहुत ही सावधानी के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें