फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घग्गर पार घरों से चोरी हो रहीं बाइक, लोगों ने की दूसरी चौकी बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। घग्गर पार के पांच सेक्टरों-24 से लेकर 28 तक की आबादी करीब 35 हजार से ज्यादा है। इस आबादी के बीच सेक्टर-25 में केवल एक ही पुलिस चौकी है। यहां घरों से चोरी की वारदात होना आम बात हो गई है। खासकर सेक्टर-26 और 27 के मकानों में आए दिन चोरी हो रही हैं। बाइक चोरी और चैन स्नैचिंग जैसी वारदात आए दिन होती हैं। घर से समान चोरी की वारदातों से स्थानीय लोगों के मन में डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि शाम होते ही चोर, उच्चकों का डर सताने लगता है। पुलिस रात के समय गश्त पर नहीं देती है। क्योंकि पुलिस के पास एक पीसीआर है। लोगों की मांग है कि घग्गर पार एक और चौकी बनाई जाए, ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें और चोरी की घटनाओं पर लगाम लग सके।
विज्ञापन

पुलिस बल की कमी

आए दिन चोरी की वारदातों से सेक्टर के लोग परेशान हैं। शाम होते ही चोरी का डर लगने लगता है। पुलिस बल की कमी है पुलिस गश्त पर नहीं होती है। इसलिए लोगों की मांग है कि घग्गर पार एक ओर चौकी बनाई जाए। -कपिल मोर, सेक्टर-26

पांच सेक्टरों में एक पीसीआर

पांच सेक्टरों के बीच में एक ही पीसीआर है। अगर कोई इमरजेंसी हो तो ऐसी स्थिति में लोग क्या करेंगे। पुलिस बल भी पर्याप्त नहीं है। लोगों के घरों से चोरी होने लगीं हैं, चोरों को पुलिस का भय तक नहीं है। -पुष्पा सिंहरोहा, सेक्टर-25
विज्ञापन


सेक्टर 26-27 में ज्यादा चोरी हुई

सेक्टर-26 और 27 के मकानों में बाइक चोरी के मामले अधिक हुए हैं। सेक्टर 26 से हाल ही में एक महंगी बाइक चोरी हुई है, जो कि घर पर खड़ी थी। पुलिस को शिकायत करने पर भी बाइक का कुछ पता नहीं चला। -राम प्रकाश हुड्डा, सेक्टर-26

ठेके पर आती है पुलिस

पुलिस की डायल-112 की गाड़ी ठेके पर जरूर आने लगी है। इसके लिए सेक्टर के लोगों ने मिलकर पुलिस को शिकायत की थी। यहां हर दिन शराबी अपनी गाड़ियों में तेज गाने बजाकर हुड़दंग करते थे। -सुमित मित्तल, सेक्टर-27

कोट

सेक्टर-26 और 27 में बाइक चोरी के मामले अधिक हुए हैं। पुलिस ने इसकी तहकीकात की तो पता चला है कि आशियाना में में रहने वाले कुछ युवा नशे के आदी हैं, जो बाइक चोरी करके उनके पार्टस् बेच देते हैं। आशियाना से कल भी दो बाइक बरामद हुई हैं। -सुनीत सिंह, चौकी इंचार्ज सेक्टर-25
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें