पंचकूला। सेक्टर-21 निवासी समिट इंडिया के संयोजक दीपक गर्ग को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने सम्मानित किया। समिट इंडिया कार्यक्रम में उन्हें स्मृति चिन्ह और शाल भेंट की। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन और अर्थव भारत 2025 की ओर से किया गया। कार्यक्रम में समिट इंडिया के अध्यक्ष श्याम जाजू और महासचिव महेश वर्मा भी उपस्थित रहे। दीपक गर्ग ने बताया कि इस दौरान चाणक्य अवार्ड, विश्वामित्र अवार्ड, एकलव्य अवार्ड, कौटिल्य अवार्ड, वाचस्पति पुरस्कार, वराहगिरी पुरस्कार, एडुविजनर अवार्ड, एडुमेस्ट्रो अवार्ड और शिक्षा योद्धा अवार्ड जैसे विभिन्न कैटेगरी में सम्मान दिए गए।