फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने महिला अकाउंटेंट का पर्स छीना

विज्ञापन
ब्लू बर्ड स्कूल के अकाउंटेंट से हुई स्‍नैचिंग की पड़ताल करते पुलिसकर्मी। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-16 ब्लू बर्ड स्कूल की अकाउंटेंट से बाइक सवार पर्स छिनकर फरार हो गए। सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रिचा पॉलीवाल ने बताया कि सेक्टर-16 ब्लू बर्ड स्कूल में बतौर अकाउंटेंट काम करती हैं।
विज्ञापन

वह अपने साथ काम करने वाली महिला के साथ शनिवार दोपहर 12 बजे स्कूल से काम खत्म कर बलटाना लौटने के लिए स्कूल से निकली। जैसे ही वह स्कूल के गेट से सौ मीटर आगे आईं। पीछे से बाइक सवार झपटमारों ने उनका पर्स छीन लिया। झपटमारों के धक्के से वह जमीन पर गिर गईं। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया।
मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौकेे पर पहुंची पुलिस ने रिचा पॉलीवाल के बयान दर्ज किए। बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। रिचा पॉलीवाल ने बताया कि उनके पर्स में करीब दो हजार रुपये, एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें