फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। कार की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

23 वर्षीय राहुल गांव फिरोजपुर निवासी 6 अगस्त की शाम 6:30 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहा था। वह गांव गढ़ी कोटाहा को पार करके अपने गांव की तरफ जा रहा था। उसी समय नारायणगढ़ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से ट्रक को ओवरटेक करते समय उसको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गाड़ी के आगे वाले शीशे और बोनट पर जा गिरा।
हादसे के बाद कार चालक मौके पर नहीं रुका और भागने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों ने उसे रोक लिया। कार चालक ने घायल राहुल को कार में बैठाकर गांव गढ़ी कोटाहा के एचपी पेट्रोल पंप के पास छोड़कर कहा कि उसकी गाड़ी का रेडिएटर फट गया है। इसके बाद राहुल के भाई गौरव ने मौके पर पहुंचकर उसे अपनी गाड़ी से सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचाया। इसके बाद से ही आरोपी वाहन चालक फरार है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें