फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाइक सवार को गलत दिशा से आकर कैंटर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दम तोड़ने से पहले बताया नाम, आरोपी कैंटर चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला-जीरकपुर हाईवे पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वेरका का एक कैंटर गलत दिशा में तेज रफ्तार से आकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गया।
मृतक संदीप सिंह (43) सेक्टर-20 पंचकूला का रहने वाला था। सेक्टर-21 चौकी में तैनात एसपीओ धर्मबीर सिंह ने बताया कि वह अपने साथी होमगार्ड प्रवीण कुमार के साथ रात्रि गश्त पर थे। करीब 11:30 बजे कृषि भवन सेक्टर-21 के पास उन्होंने देखा कि जीरकपुर की तरफ से वेरका का कैंटर गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान पंचकूला की ओर से बाइक सवार युवक हेलमेट लगाकर अपनी सही दिशा में जा रहा था। कैंटर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल से उसका नाम पूछा तो उसने संदीप सिंह बताया। इसके बाद उसे तुरंत ईआरवी से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। आरोपी कैंटर चालक की पहचान जीतपाल निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें