संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 टीम ने मोबाइल छीनकर भागे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी अभिषेक उर्फ भूत (21) और आकाश (20) निवासी इंदिरा कॉलोनी पंचकूला के रहने वाले हैं। 6 नवंबर को सेक्टर-16 चौकी में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 नवंबर की रात करीब 9 बजे बुढ़नपुर के पास दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीना और भाग गए। शिकायत पर थाना सेक्टर-14 में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच-19 की टीम को सूचना मिली कि स्नैचिंग में शामिल दोनों आरोपी सेक्टर-16 क्षेत्र में मौजूद हैं। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ में दोनों ने स्नैचिंग की वारदात को कबूल किया है।