फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर देश-विदेश की संगत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पांचवे पातशाह श्री गुरु अंगद देव जी ने 1604 में श्री गुरु गऱंथ साहिब जी का संपादन करके मानवता को सरबसांझा पावन ग्रंथ बख्शीश किया। जिसकी मूल्यवान शिक्षा मानव जीवन को रोशनी देने वाली हैं।
विज्ञापन

शिरोमणि कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर हर वर्ष गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक नगर कीर्तन सजाया जाता है। इस साल यह नगर कीर्तन 7 सितंबर दिन मंगलवार को खालसाई सम्मान के साथ सजाया जाएगा। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल में दीवान सजाए जाएंगे। जिसमें मरागी, ढाडी, कविश्री और प्रचारक संगत को गुरबानी और इतिहास के साथ जोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि श्री गुरु साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब को सजाया जाएगा और उसके साथ ही शाम को दीपमाला और आतिशबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें