पंचकूला। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती शनिवार को सेक्टर-5 के यवनिका पार्क में बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। शहीद भगत सिंह जागृति मंच की ओर से शाम 6 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में क्रांतिकारी परिवारों से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
मंच के अध्यक्ष जगदीश भगत सिंह ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता होंगे, जबकि अध्यक्षता शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष जगमोहन गर्ग और विशेष अतिथि आइटीबीपी के सेवानिवृत्त महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन होंगे।
इस मौके पर इतिहासकार प्रो. एमएम जुनेजा, सेवानिवृत्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाजर सिंह कंबोज, योगेंद्र शर्मा,अजय मित्तल, हरिंदर मलिक, गुरसराय,चमनलाल कौशिक व भीम सिंह, मानव गुप्ता, राजकुमार चावला, राकेश जगोता, हरिंदर बुद्धिराजा, राजकुमार गुप्ता व भारत हितैषी भी मौजूद रहेंगे।