फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं से रहें सावधान, कभी भी कर सकते हैं हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। कस्बा व आसपास के गांवों में बढ़ रहे लावारिस पशुओं के आतंक से हर वर्ग के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इलाके की गलियों और सड़कों पर घूम रहे ये पशु कभी भी किसी भी व्यक्ति पर हमला कर सकते हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बनकर किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों नैब नंबरदार वजीदपुर, रामकरण भांवली, प्रदीप पारवाला, जयपाल गुप्ता, कपड़ा व्यापारी देवराज सिंगला, व्यापार मंच के ब्लॉक प्रधान राजेंद्र गोयल, जयमल काजमपुर, सचिन शर्मा रिहावड वाले, सोनू सैनी टपरियां ने बताया कि कस्बे की हर गली मोहल्ले व मेन रोड पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहने के कारण बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
लोगों ने बताया यह पशु किसी पर भी हमला कर चोटिल कर देते हैं। कई वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। पशुओं को कहीं पर भी आपस में भिड़ते देखा जा सकता है। इस भिड़ंत में प्रतिदिन लोगों के वाहन सहित अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो जाता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तुरंत समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

गोशाला बनने के बाद भी समस्या का हल नहीं
प्रदेश सरकार व प्रशासन के माध्यम से रायपुररानी के नजदीक गांव सुखदर्शनपुर में बनी गोशाला को लेकर सरकार की ओर से लावारिस पशुओं की समस्या से निजात दिलवाने के दावे किए गए थे। इसके बाद क्षेत्रवासियों को भी उम्मीद थी कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली गोशाला के बाद समाधान अवश्य हो जाएगा, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है।
कोट..
प्रशासन व ग्राम पंचायत के माध्यम से लगभग 550 पशु इस समय गोशाला में है जोकि कैपेसिटी के मुताबिक पूरे है। वहीं, इसी माह नया शेड बन जाएगा। इसके बाद और पशुओं को भी रखने की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन

-हरि कृष्ण बंसल, सेवादार, गोशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें