फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हैप्पी न्यू ईयर लिंक से रहें सावधान, एक क्लिक पड़ सकता है भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने नव वर्ष की आड़ में भेजे फर्जी लिंक, डीसीपी क्राइम ने नागरिकों को किया सचेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नव वर्ष 2026 के मौके पर पंचकूला पुलिस ने जिलेवासियों से साइबर सतर्कता बरतने की अपील की है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि साइबर ठग नए साल की शुभकामनाओं की आड़ में लोगों को निशाना बना रहे हैं और हैप्पी न्यू ईयर के नाम से फर्जी लिंक भेजकर ठगी कर रहे हैं।

डीसीपी ने बताया कि अपराधी व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर संदेश भेज रहे हैं जैसे न्यू ईयर विश देखने के लिए क्लिक करें, न्यू ईयर गिफ्ट लिंक खोलें या ग्रीटिंग देखने के लिए एप इंस्टॉल करें। ऐसे लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैक हो सकता है और ठग बैंक खातों की जानकारी, ओटीपी, मोबाइल गैलरी और कॉन्टैक्ट लिस्ट तक पहुंच बना सकते हैं। इसके कारण वित्तीय धोखाधड़ी और पहचान की चोरी का गंभीर खतरा पैदा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइबर ठग पीड़ित के बैंक खाते से पूरी जमा राशि निकाल सकते हैं और सोशल मीडिया अकाउंट का दुरुपयोग कर अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बना सकते हैं। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक को न खोलें, अनधिकृत स्रोत से एप डाउनलोड न करें, केवल सामान्य फोटो या वीडियो ही खोलें और किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले भेजने वाले की पुष्टि कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें