पिंजौर। बावड़ियों के सौंदर्यीकरण के लिए पुरातत्व विभाग द्वारा काम शुरू करवाया जा रहा। स्थानीय लोगों की मांग है कि इन बावड़ियों के सौंदर्यीकरण से पहले उनकी सफाई करवाने से पहले पानी निकासी को दुरुस्त किया जाए। मौके पर पहुंचे हलका कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि बावड़ियों का सौंदर्यीकरण तो करवाया जा रहा है परंतु सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
पार्षद अश्विनी कुमार ने हाउस की बैठक में बावड़ियों के साफ-सफाई के मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया था। पुरातत्व विभाग द्वारा इनका सौंदर्यीकरण तो करवाया जा रहा है परंतु सफाई नहीं करवाई जा रही। इस वजह से इन बावड़ियों में मछलियां मर जाती हैं। गंदगी की वजह से चारों तरफ बदबू का आलम बना रहता है। मौके पर पार्षद अश्विनी कुमार, नरेश मान, हर्ष कुमार, सचिन शर्मा उपस्थित रहे। स्थानीय निवासी पूजा बंसल, विपन, परमजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने यहां पर काम करने वाले लोगों से कहा है कि इसका सौंदर्यीकरण करने से पहले इसमें से गाद निकाल कर पानी की निकासी को भी सही किया जाए ताकि काम सुचारू ढंग से हो सके।