चंडीगढ़। अमनजोत कौर पुड्डूचेरी में आयोजित होने वाले बीसीसीआई वुमेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी में चंडीगढ़ की अगुवाई करेंगी। चंडीगढ़ का पहला मैच 19 फरवरी को बिहार के साथ होगा। प्लेट ग्रुप की कुल 10 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। चंडीगढ़ ने हाल ही में कटक और भुवनेश्वर में प्लेट ग्रुप के वुमेंस अंडर- 23 वन डे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखा कर नॉक आउट में स्थान बनाया है। चंडीगढ़ अपने इस टूर्नामेंट में नौ लीग मैच खेलेगी। चंडीगढ़ का दूसरा मैच 22 फरवरी को जम्मू और कश्मीर और 24 फरवरी को तीसरा मैच अरुणाचल प्रदेश के विरुद्ध है। टीम 27 फरवरी को मेजबान पुड्डूचेरी के खिलाफ भिडेंगी। दो मार्च को टीम का सामना मेघालय से होगा। चंडीगढ़ का सातवां मुकाबला मणिपुर के साथ पांच मार्च को होगा। इसके बाद वे सात मार्च को सिक्किम के साथ खेलेंगी। लीग का अंतिम मुकाबला 11 मार्च को नागालैंड के साथ होगा।
स्कायड इस प्रकार है -
अमनजोत कौर (कप्तान), शिवांगी यादव, मोनिका पांडेय, रजनी देवी, नंदिनी शर्मा, पारुल सैनी, प्रिंयका गुलेरिया, मनीशा, अंबिका पांजला, कुमारी शिबी, निकिता नैन, दिव्या शर्मा, सुमन, रीना रानी, नीशा दास, ख्याति गुलानी (कोच), इंदु गुप्ता (मैनेजर), मनीशा (फिजियो) और राज यादव (ट्रेनर)