फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में बाथरूम बंद, मरीजों को सैंपल देने में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी सहित वार्डों के बाथरूम अभी रिपेयरिंग के कारण बंद पड़े हैं। इस कारण अस्पताल आने वाले तीमारदार और मरीज को सैंपल देने में परेशानी हो रही है। अभी तक इस समस्या का निदान नहीं किया जा सका है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से रिपेयरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल की इमरजेंसी में शौचालय चोक है। गदंगी के साथ पानी फर्श पर फैला है। यहां सफाई करीब तीन घंटे तक चली, बावजूद इसके लीकेज ठीक नहीं हुई, लगातार बदबू बनी रही। वहीं इमरजेंसी में एक शौचालय में महिला और पुरुष के जाने और पानी की सप्लाई बंद होने से बेहद परेशानी हो रही है। इमरजेंसी में इलाज कराने आए पिंजौर के राजकुमार, कालका खेड़ा सीताराम से आए अनिरूद्ध यादव ने बताया कि सफाई न होने से बदबू आ रही है।
अस्पताल मेंं बिल्डिंग और टॉयलेट की रिपेयर पीडब्ल्यूडी की ओर से की जा रही है। इसमें आने वाले मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए जल्द ही शौचालय की व्यवस्था को दुरुस्त की जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को कहा गया है। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन

अस्पताल की रिपेयरिंग का काम दो महीने के अंदर पूरा किया जाएगा। इसके लिए काम युद्धस्तर पर चल रहा है। जल्द ही सभी शौचालयों सहित वार्डों को ठीक कर दिया जाएगा। - आशीष चौहान, पीडब्ल्यूडी विभाग, पंचकूला
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें