फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गैस कटर से काटा एक्सिस बैंक का एटीएम, ले गए कैश

Mon, 07 Apr 2025 01:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
काटा गया एटीएम।
विज्ञापन
शिकायत पर पिंजौर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला/पिंजौर। ईश्वर नगर में देर रात गैस कटर से एक्सिस बैंक का एटीएम काटकर कैश चोरी होने का मामला आया है। लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 और पिंजौर पुलिस छानबीन में जुट गई है। देर रात चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काट डाला और कैश का बॉक्स लेकर भाग गए। पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रुपेश चौधरी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि चोरी करने वाले कार से आए थे। इसके बाद एटीएम में लगे कैमरा में केमिकल छिड़क दिया। इस कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।

बाहर लगे सीसीटीवी में दिख रही कार
पुलिस ने बताया कि देर रात कार से आए चोरों में सिर्फ कार दिखाई दे रही है। कार से आने वाले आरोपियों की संख्या की पता नहीं चला है। साथ ही एटीएम से कैश कितना चोरी हुआ है, इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। लोगों से पुलिस पूछताछ की जा रही है। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले पिंजौर में चोरों ने कई शराब के ठेकों को भी निशाना बनाया था। अब उन्होंने एटीएम को टारगेट कर पुलिस और प्रशासन की नाक में दम कर दिया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गैस कटर से एक्सिस बैंक के एटीएम से कैश चोरी होने के मामले में गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी हैं। एटीएम के पास लगे से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। - आशीष नेहरा, एसीपी कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें