फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता : पुलिसकर्मियों को दी ई-संजीवनी एप की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। लघु सचिवालय सेक्टर-1 में पुलिस कर्मचारियों को ई-संजीवनी एप के बारे में जागरूक करने के लिए वर्कशॉप आयोजित की गई। इस एप को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बनाया है। इस एप के माध्यम से घर बैठे ही अपने मोबाइल के माध्यम से वीडियो कॉल के माध्यम से डॉक्टर से साथ निशुल्क परामर्श लिया जा सकता है। इसके साथ ही ई-संजीवनी एप के माध्मय से बने कार्ड पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर निशुल्क दवा भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञ ने बताया कि इस एप के माध्यम से 24 घंटे निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। वर्कशाप के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त पंचकूला विजय कुमार ने बताया कि यह काफी फायदेमंद है। इससे पुलिस, अन्य कर्मचारी और अधिकारी अपने कार्यालय या किसी भी स्थान से डॉक्टर से निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस ई-संजीवनी एप के बारे में सभी पुलिस थानों और चौकियों में कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें