फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल लिंक से उद्घाटन करने वाला पहला राज्या बना हरियाणा

विज्ञापन
सेक्टर 1 स्थित रेड बिशप में मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री मन? - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है जहां डिजिटल लिंक के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली विज्ञान भवन से प्रदेश के दस आयुष हेल्थ एंड वैलनेस केंद्रों को उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रेड बिशप में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वीडियो लिंक के माध्यम से मोदी ने देश में सर्वप्रथम हरियाणा में इन केंद्रों को खोलने के लिए मनोहर लाल व हरियाणावासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दस आयुष हेल्थ एंड वैलनेस केंद्र खोले गए हैं, जिनमें पंचकूला के सेक्टर-9, अंबाला के बारा, कैथल के बरसाना, करनाल के सटौंडी, जींद के सुलेहडा, हिसार के राखी शाहपुर, सोनीपत के माहरा, गुरुग्राम के कासन, फरीदाबाद के शाहजहांपुर और नूंह के कैराका शामिल है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में आवश्यक अवसरंचना पर सरकार काम कर रही है। इसी कड़ी में 75 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि देश के प्रत्येक जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज हो। इन कॉलेजों के बनने से एमबीबीएस की करीब 16,000 सीटें बढे़ंगी। मोदी ने कहा कि उन्हें आज योग साधकों और योग व आयुर्वेद के क्षेत्र में योगदान देने वाले महान हस्तियों को पुरस्कार देने का मौका मिला है। जिनमें इटली और जापान के योग साधक भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने योग व आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 12 हस्तियों के नाम से डाक टिकट भी जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने 12,500 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पूरे देश में स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे आजकल हरियाणा के गांवों के दौरे पर हैं और कठोर परिश्रम कर रहे हैं। सीएम मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री का हरियाणा में दस आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें