फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑटो चोर गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने नाकाबंदी के दौरान ऑटो चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ऑटो बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान राजीव कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ खाऊ के रूप में हुई है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि सोमवार शाम को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने कालका-शिमला ओवरब्रिज के नीचे पुराना पंचकूला में नाका लगाया हुआ था। शाम करीब 7 बजे पुलिस टीम को एक संदिग्ध ऑटो आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन मोडक़र भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह ऑटो करीब 10 दिन पहले मौलीजागरां क्षेत्र से चोरी किया था। मामला थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज किया था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ट्राइसिटी क्षेत्र में चोरी की पांच अन्य वारदातों में भी संलिप्त रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें